फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर मां कामाख्या मंदिर में तैयारियां तेज, दस दिनों तक उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर रुदौली तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नवरात्र के दस दिनों तक मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं का मेला लगेगा। मां कामाख्या के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या के अलावा बाराबंकी, लखनऊ, गोंडा, अमेठी, सुल्तानपुर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत और मंदिर से जुड़े लोगों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कामाख्या नगर पंचायत के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि नवरात्र पर्व को लेकर मंदिर के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंदिर के पुजारी नरागर प्रसाद ने बताया कि मां कामाख्या क्षेत्र का धार्मिक और पौराणिक महत्व भी काफी पुराना है। यहां स्थित मेधा मुनि आश्रम को दुर्गा सप्तशती की कथा से जोड़ा जाता है। दुर्गा सप्तशती में राजा सुरथ और समाधि वैश्य के मेधा ऋषि के आश्रम पहुंचने तथा उनसे देवी की महिमा जानने का प्रसंग मिलता है। इसी धार्मिक परंपरा के कारण नवरात्र में मंदिर के साथ मेधा मुनि आश्रम के प्रति भी श्रद्धालुओं में विशेष आस्था रहती है। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसे देखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया जा रहा है। पुजारी नरागर प्रसाद की अपील है कि जो अयोध्या जी रामलला के दर्शन को आये वह रूदौली के माँ कामाख्या मंदिर का दर्शन जरूर करें जो एक बार माँ का दर्शन कर लेगा तो माता रानी उसे बार बार बुलाया करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें