फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के तारुन में ट्रैक्टर से गिरा किशोर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

अयोध्या के तारुन में लिंटर मशीन के साथ मजदूरी करने गए 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर रात पडेलवा चौराहे से गुरौली मार्ग पर हुए हादसे को लेकर ट्रैक्टर से गिरने या अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। राजौरा गांव निवासी मनजीत वनवासी लिंटर मशीन के साथ मजदूरी करने के लिए नंसा बाजार गया था। बताया गया कि शनिवार रात करीब 2:30 बजे पडेलवा चौराहे से गुरौली की ओर मुड़ने के बाद नंदकिशोर के घर के पास ट्रैक्टर रोका गया। मनजीत पेशाब करने के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी 112 और तारुन पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें