फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के स्वागत को लेकर अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के सीईओ, जल्द बताएंगे कार्ययोजना

अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ जितेंद्र मिश्रा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे कैफियत ट्रेन से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद वह राम मंदिर गए। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय में आयोजित बैठक में राम मंदिर के कोषाध्यक्ष महेश भागचंद से वार्ता की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जितेंद्र मिश्रा ने कहा, अभी हमारी इंट्रोडक्टिव मीटिंग चल रही है। बहुत ही जल्दी आपके समक्ष आऊंगा और राम मंदिर से जुड़ा हुआ भविष्य का प्लान भी बताऊंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर हम लोग अयोध्या में हैं और उनका स्वागत करेंगे। अयोध्या ने हमेशा अपने मुख्यमंत्री का बहुत अच्छे से स्वागत और सत्कार किया है। उसी प्रवृत्ति के तहत पहले की तरह मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीईओ पद की घोषणा को अभी महज छह दिन हुए हैं। आप हमें अगर कुछ समय देंगे तो निश्चित तौर पर हम अपनी आगे की रूपरेखा और रणनीति बता पाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें