फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के अयोध्या के रुदौली आगमन को लेकर तैयारियां तेज

राष्ट्रवादी विचारक एवं प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के 19 नवंबर को प्रस्तावित अयोध्या के रुदौली आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस अवसर पर रुदौली के डाक बंगले में सनातन जागरण के तहत 'सत्य सनातन धर्म और संस्कृति' विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों, भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपराओं, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक जीवन में धर्म की भूमिका पर विचार रखे जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों और उद्देश्य को लेकर अमर उजाला ने विधायक रामचंद्र यादव से खास बातचीत की। विधायक ने बताया कि सनातन जागरण का उद्देश्य लोगों को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं के मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की ऐसी परंपरा है, जिसमें सत्य, अहिंसा, सेवा, परोपकार, करुणा, सद्भाव और कर्तव्य पालन को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति की पहचान वेदों, उपनिषदों, रामायण, महाभारत, गीता और ऋषि-मुनियों की ज्ञान परंपरा से जुड़ी है। सनातन परंपरा में परिवार, समाज, प्रकृति और मानवता के प्रति दायित्वों का भी विशेष महत्व है। कार्यक्रम के माध्यम से इन विषयों पर लोगों को जागरूक करने के साथ ही भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ अपने संबोधन में सत्य सनातन धर्म, भारतीय सभ्यता, सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक चेतना और वर्तमान समय में सनातन मूल्यों की प्रासंगिकता जैसे विषयों पर विचार रखेंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर संपर्क और व्यवस्थाओं की तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें