फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, तीन हजार से अधिक पदों पर होगा चयन

अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 30 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और 3000 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अयोध्या की ओर से आयोजित यह रोजगार मेला मंगलवार को नरौली स्थित श्रीकृष्णा आरटीएस विधि महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक, बीबीए और बीएससी (कृषि) सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं अंकपत्रों की छायाप्रति और पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होना भी जरूरी है। मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह अच्छा अवसर है। योग्य अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में चयन प्रक्रिया में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें