फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के सीएचसी ऐहार में आरोग्य मेले में डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्यकर्मी नदारद, दो के भरोसे रही व्यवस्था

अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ऐहार में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। दोपहर दो बजे अमर उजाला की टीम ने मेले का रियलिटी चेक किया तो मौके पर केवल स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय ही मौजूद मिले। बाकी स्वास्थ्यकर्मी नदारद थे। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं दो कर्मचारियों के भरोसे संचालित होती मिलीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में कुल 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान मरीजों को मलेरिया, टाइफाइड और मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी। रियलिटी चेक के दौरान चिकित्सक डॉ. कुलदीप तिवारी, फार्मासिस्ट सरनदास, एएनएम नेहा प्रियदर्शी और लैब टेक्नीशियन कुश कुमार अनुपस्थित मिले। उनकी गैरमौजूदगी में स्टाफ नर्स भानु रावत और वार्ड ब्वॉय मुकेश कुमार ने व्यवस्थाएं संभालीं। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्धारित कर्मचारियों की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें