फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या:अयोध्या में संजय निषाद का बड़ा बयान, 2027 में BJP के साथ रहने का ऐलान।

अयोध्या: कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद अयोध्या पहुंचे।उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति जानी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर निषाद पार्टी की स्थिति स्पष्ट की।संजय निषाद ने कहा कि 2027 में निषाद पार्टी भाजपा के साथ है।उन्होंने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने निषाद समाज के लिए कई काम किए हैं।निषाद समाज के आरक्षण के सवाल पर कहा कि मोदी-योगी सरकार में ही आरक्षण का मुद्दा हल हो सकता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर निर्माण, निषादराज की प्रतिमा और महिलाओं को आरक्षण जैसे कार्य किए हैं।संजय निषाद ने कहा कि राम और निषादराज की मित्रता के कारण अयोध्या से निषाद समाज की विशेष आस्था जुड़ी है। उन्होंने आगामी चुनाव में निषाद पार्टी को उन सीटों पर मौका देने की मांग की, जहां पार्टी पहले चुनाव हार चुकी है।निषाद छात्रावास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्यायपूर्ण समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें