फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: रामकथा संग्रहालय को मिला 21 इंच का दुर्लभ गदा शंख

मधुवेंद्र सचान Updated Wed, 26 Aug 2026 06:21 PM IST

अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के संग्रह में ओडिशा से आया 21 इंच लंबा दुर्लभ गदा शंख जुड़ गया है। पुरावशेष एवं क्राफ्ट संग्रहकर्ता और संरक्षणकर्ता सत्यकेतन महंती कीनू ने अपने मित्र समाजसेवी एवं विज्ञान प्रसारक लक्ष्मीनारायण बख्शी और परिवार के सदस्यों के साथ संग्रहालय पहुंचकर शंख भेंट किया। संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शंख का वैज्ञानिक नाम ऑस्ट्रेलियन ट्रम्पेट कोंच है। इसकी लंबाई करीब 21 इंच, गोलाई 26 इंच और वजन लगभग चार किलोग्राम है। भारत में सामान्यतः मिलने वाले बड़े शंखों की तुलना में यह काफी विशाल है। महंती ने ‘सम्बल रामायण कथा’ के दो खंड भी संग्रहालय को सौंपे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें