अयोध्या: डाभासेमर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से करीब 38 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंक दी।