फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देवकाली वार्ड को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात

अयोध्या: अयोध्या के रुदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को देवकाली वार्ड स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने नगर के देवकाली वार्ड को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मोहल्ला पुष्कर पुरम में सीसी नाला, इंटरलॉकिंग सड़क, स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और फल वितरित किए। अभियान के दौरान सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा, स्वच्छता और विकास को अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ाई जा रही है। सड़क, नाला, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं। आशीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनअभियान बनाने का संदेश दिया है। स्वच्छता के साथ जरूरतमंदों और मरीजों की सेवा करना भी समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया जा रहा है। देवकाली वार्ड में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से स्थानीय लोगों में खुशी रही। सीसी नाला और इंटरलॉकिंग सड़क बनने से आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं स्ट्रीट लाइट लगने से वार्ड में प्रकाश व्यवस्था भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली, अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ, वार्ड सभासद महेश कुमार कश्यप, पंकज शर्मा, राज किशोर सिंह, श्याम बाबू गुप्ता, कुलदीप सोनकर, आशीष वैश्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें