अयोध्या में पाइपलाइन टूटने के बाद निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर छोड़ा गया पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। जीआईसी से पुष्पराज की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पानी से जलमग्न हो गया है। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी आलोक ने बताया कि निर्माण कार्य कराते समय यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।