फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा, रामकथा संग्रहालय में गैलरी के लिए होगा टेंडर

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की बैठकों का दौर जारी है। तीसरे दिन भी राम कथा संग्रहालय में बैठक हुई। बैठक के बाद नृपेंद्र मिश्र ने बयान दिया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब अंतिम भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। भविष्य में निर्माण की गुणवत्ता बनी रहे, इसके लिए निर्माण कंपनियों से बैंक गारंटी ली जा रही है। निर्माण के 60 से 70 प्रतिशत अंतिम बिलों का ऑडिट इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) द्वारा किया जाएगा। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम कथा संग्रहालय में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित 20 गैलरियों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 10 अक्तूबर से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इन गैलरियों में भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के साथ-साथ 500 वर्षों तक चले राम मंदिर आंदोलन में न्यायालय की भूमिका को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें