अयोध्या में कोतवाली नगर क्षेत्र में अंगूरीबाग प्राथमिक विद्यालय के सामने रविवार को सुबह लगभग 7.30 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक नगर निगम की खड़ी गाड़ी से टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फुटपाथ के पास जा गिरा। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और नगर निगम का वाहन भी खिसक गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।