फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में महापौर बोले- चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोप जनता को गुमराह करने वाले हैं

अयोध्या में सर्किट हाउस में सोमवार को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कांग्रेस पर चुनाव आयोग के खिलाफ मनगढ़ंत अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में जहां जीत हासिल करती है, वहां उसे चुनाव आयोग निष्पक्ष नजर आता है, लेकिन जहां हार होती है, वहां आयोग पर सवाल उठाने लगती है। महापौर ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त कोई भी निर्णय अकेले नहीं लेते हैं। आयोग में लिए जाने वाले निर्णय पूरी टीम की प्रक्रिया और सहमति के बाद ही अमल में लाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय को चुनाव आयुक्त का निजी फैसला बताना उचित नहीं है। प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल उठाए और कहा कि राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर तथ्यात्मक आधार पर ही सवाल उठाने चाहिए

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें