फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: करवा चौथ पर बाजारों में बढ़ी रौनक-

अयोध्या: करवा चौथ के पर्व को लेकर अयोध्या के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। चौक, रिकाबगंज, सहादतगंज और देवकाली के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं साड़ी, श्रृंगार, मेहंदी और पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। दुकानदारों के चेहरे भी ग्राहकों की भीड़ देखकर खिले हुए हैं। इस बार करवा चौथ पर मेहंदी का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपने हाथों पर पति-पत्नी की तस्वीर वाली मेहंदी लगवा रही हैं। इसके अलावा चांद, कलश, छलनी, दीपक और करवा जैसे पारंपरिक डिजाइनों की भी खूब मांग है। मेहंदी आर्टिस्टों के अनुसार, इस बार पोर्ट्रेट मेहंदी की डिमांड सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें