फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: कांग्रेसियों ने निकाली वोट बचाओ-देश बचाओ पदयात्रा, लगाए नारे

अयोध्या: अयोध्या में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को पूर्वांचल जोन के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी अभिषेक दत्त के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ पदयात्रा निकाली गई। यात्रा मिल्कीपुर विकास खंड मुख्यालय से शुरू होकर इनायतनगर बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, चंदा चोर’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ’ के नारे लगाए। अभिषेक दत्त ने कहा कि जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है। किसान संकट से जूझ रहे हैं और बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मतदाता सूची में नाम काटने और दोबारा जोड़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था, जबकि मौजूदा सरकार उद्योगपतियों को राहत दे रही है। उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर आयोजित रैली में शामिल होने की अपील की। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह, ब्रजेश रावत, राजेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, अनिल सिंह, संतोष तिवारी, विजय पाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें