अयोध्या: चक्रवाती तूफान का असर अयोध्या में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली, लेकिन दीपोत्सव की तैयारियों में जुटे प्रशासन और मजदूरों की चिंता बढ़ गई है। राम की पैड़ी और घाटों पर चल रहे सजावट के काम पर बारिश का असर पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।