फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: बाढ़ से फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता

अयोध्या: अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर कम होने के साथ बाढ़ का पानी उतरने लगा है, लेकिन पानी उतरते ही किसानों के सामने फसल बर्बादी का संकट खड़ा हो गया है। मंहगू पुरवा, पसैया, संडरी, कैथी माझां और मरौचा समेत कई गांवों में हजारों बीघे धान और गन्ने की फसल बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गई थी। किसानों का कहना है कि लंबे समय तक खेतों में पानी भरा रहने से करीब 90 प्रतिशत धान की फसल खराब हो चुकी है, जबकि गन्ने की लगभग 50 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों के मुताबिक कई किसानों की पांच से नौ बीघे तक धान की फसल बर्बाद हुई है। उनका कहना है कि फसल खराब होने से पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर गया है और अब आर्थिक नुकसान की भरपाई की चिंता सता रही है। किसानों ने प्रशासन से खेतों का स्थलीय सर्वे कराकर वास्तविक फसल क्षति दर्ज करने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसानों को हुए फसल नुकसान का आकलन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें