अयोध्या: समाजवादी पार्टी की ओर से 26 सितंबर को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में पीडीए व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें मंडलभर से व्यापारी शामिल होंगे। सपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल सम्मेलन में शामिल होंगे। राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पांडेय उर्फ बबलू पंडित ने व्यापारियों से जुड़े मुद्दे उठाए। महानगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल ने भी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सपा नेताओं ने दावा किया कि जीएसटी, ऑनलाइन व्यापार और टैक्स के बोझ से व्यापारी परेशान हैं। नेताओं ने यह भी दावा किया कि व्यापारी 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए सपा के साथ खड़े होंगे।