अयोध्या: भरतकुंड में 12 से 18 नवंबर तक 28वां भरतकुंड महोत्सव आयोजित होगा। बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने आयोजक समिति के साथ प्रेसवार्ता कर पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव में 5100 दीपों का आयोजन, चित्रकला व कबड्डी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चिकित्सा, शिक्षा, किसान, खेल, युवा और अधिवक्ता समेत विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां सम्मानित होंगी। भरतकुंड के विकास के लिए मिले पैकेज से इसे प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है।