फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: अंतर्राष्ट्रीय दंगल में दिल्ली के आसिफ ने मारी बाजी

अयोध्या: तारुन के आगागंज टिकरी स्थित राजू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्व. बाबू अभिमन्यु सिंह स्मारक दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता एवं मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन दंगल केसरी के खिताब के लिए दिल्ली के मो. आसिफ और आगरा के शेरा पहलवान के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। इसमें आसिफ ने शेरा को हराकर 2 लाख 51 हजार रुपये की कुश्ती जीत ली। इसके साथ ही वह दंगल केसरी बने। दूसरी बड़ी कुश्ती में अयोध्या के अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बाबा रविशंकर दास ने मध्यप्रदेश के गुड्डू पहलवान को शिकस्त दी। उन्होंने 1 लाख 51 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की। अन्य मुकाबलों में भारतीय सेना के रणविजय तिवारी ने चंडीगढ़ के सोनू पहलवान, नेपाल के पंडित थापा ने आगरा के एप्पल और हरियाणा के रावण पहलवान ने कलियर शरीफ के बाबा पहलवान व जम्मू-कश्मीर के गनी को हराया। बलवान तिवारी ने सतना के रंजीत राय और तुलसीपुर माझा के भगवानदीन ने सोमवीर को शिकस्त दी। आसाराम-कामरान और अंशु यादव-तैयब के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दिल्ली के बाबर अली ने बिहार के हिटलर पहलवान को हराया। मुख्य अतिथि अपना दल के प्रमोद सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर आयोजक धीरेन्द्र सिंह, खंड विकास अधिकारी पूरा अनुराग सिंह, संत कुमार सिंह, डॉ. शरद सिंह कुम्हिया, नवनीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामयज्ञ यादव, विनोद, अभय, अनुभव, परिधान, प्रदीप, ओमप्रकाश, मुनीराम यादव, नूरुल हक, शमीम, अखिलेश कुमार और अशोक तिवारी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें