फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में जलभराव से हाहाकार, बेला मंडी रोड पर भरा पानी

औरैया जिले के बिधूना विकासखंड अंतर्गत बेला कस्बे के मंडी रोड पर लंबे समय से जारी जलभराव से स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। लगातार हो रही बारिश से सड़क और घरों के आसपास पानी भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व जनसुनवाई में शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अम्बुज सिंह और भाजपा नेताओं के समक्ष ग्रामीणों ने नाले की सफाई और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें