बैंककर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल के चलते शुक्रवार को औरैया जिले में बैंकों का कामकाज ठप रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हुई हड़ताल से बैंक शाखाओं में लेनदेन और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। यूनियन पदाधिकारियों ने दावा किया कि जिले में करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।