फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कालपी में अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या से आक्रोश, वकीलों ने निकाली बाइक रैली

कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कस्बे की सड़कों पर रैली निकालकर घटना के प्रति नाराजगी जताई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन तिवारी व महामंत्री अतुल तिवारी, सिविल बार अधिवक्ताओं के नेतृत्व में दोनों बार एसोसिएशन के अधिवक्ता तहसील गेट से लेकर कस्बा की मार्गों पर बाइक रैली निकली। इसके बाद अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि स्वर्गीय गयादीन अहिरवार के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। घटना में शामिल सभी आरोपितों और साजिशकर्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। अधिवक्ताओं ने प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा लंबे समय से लंबित अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग भी उठाई। कहना था कि अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमले चिंता का विषय हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाया जाना जरूरी है। रैली में उपेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, गोविंद सिंह, दिनेश यादव, शिवनरायण यादव, विजय श्रीवास्तव, मनीष चौबे्र गोविंद दुबे, शीलू शाक्य समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें