फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: स्टार्टर में शॉट सर्किट से उठी चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पसुआ गांव निवासी किसान की खेत पर बनी झोपड़ी में बुधवार दोपहर सबमर्सिबल के स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े, गेहूं, नकदी समेत विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। हादसे में करीब 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पसुआ गांव निवासी जितेंद्र सिंह राजावत का खेत भैंसलौट गांव के समीप है। खेत की सिंचाई के लिए वहां समरसेबल लगा हुआ है। किसान इसी के पास बनी झोपड़ी में रहकर खेत की रखवाली और अपना गुजर-बसर करते थे। खाना बनाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था झोपड़ी में ही थी। बताया गया कि बुधवार करीब तीन बजे समरसेबल के स्टार्टर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उठी। चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। किसान के अनुसार आग में करीब दस हजार रुपये की नकदी, 12 हजार रुपये से अधिक कीमत का विद्युत स्टार्टर, गेहूं, कपड़े और अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने आग से करीब 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान बताया है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रवीण मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और रिपोर्ट शासन को भेजकर नियमानुसार पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कोतवाल विनेश कुमर सिंह ने बताया कि आग सूचना मिली मौके रूरूगंज चौकी पुलिस भेजी गई है।आग लगने कारण की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें