एलएलबी के छात्र विनीत गुर्जर ने कांवड़ियों के मार्ग किनारे चौपला चौकी के निकट बर्फ की 116 सिल्लियों से 12 फीट ऊंची शिवलिंग बनाई। कांवड़ियों को शीतलता प्रदान करने के साथ ही लोगों केे लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। कांवड़िये इसे नमन कर और आने जाने वाले लोग हाथ जोड़ कर श्रद्धा से सिर झुका रहे हैं।