तिगरी गंगा मेला श्रद्धालुओं की संख्या से भर गया। दूर-दूर तक हर तरफ श्रद्धालुओं के ही सिर नजर आ रहे हैं। मीना बाजार में खरीदार महिलाओं की भीड़ उमड़ी है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले में रविवार शाम तक उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या के पुराने सब रिकॉर्ड टूट गए। मनोरंजन क्षेत्र में भीड़ इस कदर उमड़ी कि दूर-दूर तक श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। उधर मीना बाजार में सौंदर्य प्रसाधन व घरेलू इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं की दुकानों पर भी महिला खरीदारों की भीड़ लगी रही। महिलाओं सेे मीना बाजार गुलजार हो गया।