फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मेलेे के लिए बसों का ठहराव शुरू

तिगरी गंगा मेले के लिए परिवहन निगम ने रविवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया। रविवार शाम पांच बजेे तक चार बसें श्रद्धालुओं को लेकर आईं। तिगरी से गजराैला आने वाले वाहनों की लेन पर परिवहन निगम ने अस्थायी रोडवेज स्टैंड बनाया है। जिस पर स्टाफ की तैनाती कर दी गई। उसके रहने के लिए दो टेंट लगाए गए हैं। रोडवेज के मेला प्रभारी नाजिर हुसैन व शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मेले के लिए दो सौ बसें लगाई गई हैं। जो मुरादाबाद, चंदौसी, रामपुर, धामपुर आदि के लिए चलाई जाएंगी। बसाें का संचालन मंगलवार की देर रात तक और जरूरत पड़ने पर 25 नवंबर को भी होगा। रविवार शाम तक चार बसें श्रद्धालुओं को लेकर आईं। उधर पुलिस पार्किंग स्थल पर मुस्तैद हो गई। मेले में जाम न लगे, इसके लिए उसने वाहनों को जिला पंचायत के द्वार केे सामनेे ही रोेकना शुरू कर दिया। शिव तिराहा पर भी वाहनों को रोेका जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें