संग्रामपुर। अमेठी बस स्टेशन पर खड़ी बस को धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास करने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस के पीछे कुछ कर्मचारी धक्का लगाते दिखाई दे रहे हैं। चालक और परिचालक भी बस को स्टार्ट कराने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। बस स्टार्ट नहीं होने पर कर्मचारी उसे पीछे से धक्का लगाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद बस की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में बस स्टेशन परिसर में खड़ी दिखाई दे रही है। कुछ कर्मचारी बस के पीछे खड़े होकर उसे धक्का देते हैं। इस दौरान बस को स्टार्ट करने का प्रयास किया जाता है। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि धक्का लगाने के बाद बस स्टार्ट हुई या नहीं। शुरुआत में संबंधित कर्मचारी इस मामले से अनभिज्ञता जताते रहे। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकित नाथ सिंह ने बताया कि बस आलमबाग डिपो की अनुबंधित थी। बस को स्टार्ट करने में समस्या आ रही थी। इसी वजह से कर्मचारियों ने उसे धक्का लगाया था। उन्होंने बताया कि बस स्टार्ट नहीं होने की समस्या के कारण ऐसा करना पड़ा।