फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ओमप्रकाश बोले- राहुल गांधी ने ममता- तेजस्वी को खत्म किया, अब अखिलेश का नंबर

अकबरपुर स्थित सुभासपा कार्यालय में बुधवार शाम जिले के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ट्वीट में साझा की गई तस्वीर में राहुल गांधी नीचे दबे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पहले ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव को खत्म कर चुके हैं और अब अखिलेश यादव का नंबर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन अखिलेश यादव को यह समझ में नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी के पीछे-पीछे क्यों चल रहे हैं। पंचायत चुनाव तीन महीने में कराने के लिए कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए फैसले का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने आदेश की प्रति मिलने और उसका अध्ययन करने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। अपील किए जाने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि कागजात देखने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। आजम खान के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान आजम खान को अलग-अलग तरीके से फंसाने के लिए कई तरह के काम किए गए। अब जांच के बाद यदि किसी को दोषी पाया जा रहा है तो उसके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें