फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

मांगों को पूरा कराने के लिए एनएचएम के संविदा कर्मियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय में जारी रहा। शुक्रवार को जिले के सभी सीएचसी, उपकेंद्रों व जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन तीन दिनों तक लगातार चलेगा। कर्मचारियों के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ओपीडी सेवाओं पर असर पड़ा लेकिन इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष वंशमणि पांडेय ने कहा कि कर्मचारी लगातार नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और स्वास्थ्य बीमा समेत कई अन्य मांगे कर रही हैं। इस दौरान डॉ. सर्वेश गुप्ता, डॉ. हर्षित गुप्ता, डॉ. रवि व संध्या सिंह आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें