भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ बृहस्पतिवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब 150 समर्थकों के साथ रामलला के दर्शन-पूजन करने पहुंचे। गाजे-बाजे के साथ पहुंचे समर्थकों ने रामलला का दर्शन किया। बाबा गोरखनाथ ने बताया कि 2024 में आस्था ट्रेन कार्यक्रम के दौरान साथियों से सामूहिक दर्शन का वादा किया था, जिसे आज पूरा किया। चुनाव से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करने आए हैं, लड़ने का मन है तो लड़ेंगे। उन्होंने जनता की खुशहाली और निरोग रहने की कामना की।