फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: अचानक बदला मौसम, काले बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत

अंबेडकरनगर: बुधवार दोपहर करीब चार बजे अकबरपुर समेत ग्रामीण इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। कुछ ही देर में आसमान घने काले बादलों से ढक गया। इसके साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम के इस बदलाव से दिनभर की गर्मी और उमस का असर कम हुआ। अकबरपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग कुछ देर के लिए बदले मौसम का आनंद लेते नजर आए। गर्मी के बीच अचानक चली ठंडी हवा से वातावरण खुशनुमा हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बादलों की छाया और हवा से मौसम सुहाना हो गया। दिन में गर्मी का असर बना हुआ था। शाम से पहले मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते आसमान पर काले बादल छा गए। हवा चलने के बाद लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। मौसम बदलने का असर शहर के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी नजर आया। बादलों और ठंडी हवा के कारण कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट जैसा एहसास हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें