फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा मैराथन के विजेता को मिलेंगे दो लाख रुपये, इस बार हॉफ मैराथन भी

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को 41वीं इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मैराथन की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया फुल मैराथन 42.195 किलोमीटर का होगा। पहली बार 21.097 किलोमीटर का हाफ मैराथन भी आयोजित किया जा रहा है। फुल मैराथन के विजेता को दो लाख रुपये नकद और हॉफ मैराथन के विजेता को 50 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। प्रथम मैराथन 1985 में कराई गई थी। उसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी मुख्य अतिथि थे और विजेताओं को पुरस्कृत किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें