सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर दिशा छात्र संगठन की ओर से विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र नारेबाजी कर रहे हैं। यहां पर काफी भीड़ जमा हो गई है। इसके मद्देनजर यहां पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है। छात्रों का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा।