शिक्षा विरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा के निजीकरण के विरोध में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा की ओर से शनिवार को राजस्थानी महरैली/धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मोर्चा की ओर से जारी पर्चे के अनुसार प्रदर्शन 3 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर होगा। मोर्चा ने प्रदर्शन के लिए शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, स्कूलों के बंद होने और शुल्क व फेलोशिप से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। पर्चे में केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और निजीकरण का विरोध करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की गई है।