जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोलाब (सोगम) में तैनात करन चौधरी के मौत की खबर सोमवार सुबह करीब चार बजे परिजनों को मिली। जवान करन चौधरी का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम करीब पांच बजे अतरौली बाजार पहुंचा। सेना के जवानों ने वहां से पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ सेना के वाहन में रखा और उनके पैतृक गांव सिरसा पहुंचाया। गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही सभी की आंखें नम हो गईं।