थाना गभाना में 14 सितंबर को एक युवक की मौत की सूचना मिली। परिवारजनों ने बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को 112 के माध्यम से जानकारी मिली कि ग्राम मडोला निवासी पुष्पेंद्र की मृत्यु इलाज के दौरान हुई है। परिवारजनों ने बताया कि 12 सितंबर को दो लड़कों ने पुष्पेंद्र के साथ मारपीट की थी। थाना गभाना पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण लीवर एंड लंग्स डिसीज और कार्डियो पल्मोनरी अरेस्ट आया है। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। साक्ष्य संकलन के आधार पर वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गभाना महेश कुमार ने जानकारी दी।