एएमयू छात्रसंघ सचिव मोहम्मद हमदान ने कहा कि छात्रसंघ का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही नए चुनाव की तारीख घोषित कर दी जाएगी। उनकी प्राथमिकता विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कराना है। चुनाव जीतने के बाद पहली बार अमर उजाला से बातचीत करते हुए सचिव मोहम्मद हमदान ने कहा सबसे पहले तो मैं बेहद शुक्रगुजार हूं, सभी विद्यार्थियों का, जिन्होंने मुझे बोट किया और जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया। फाइनल स्पीच के दौरान कागज के पन्ने फेंकने के सवाल के जवाब में हमदान ने कहा कि वह पन्ने उस चीज के थे, जिसमें छात्र के खिलाफ प्रशासन के जरिये फर्जी एफआईआर कराई गई थी। रिपोर्टर इकराम वारिस की रिपोर्ट...