अलीगढ़-पलवल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने रविवार शाम आठ बजे एक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्कूटी सवार रविंद्र ने उसे तुरंत पटक दिया। पेट्रोल पंप कर्मियों के प्रयास असफल रहे। पुलिस और दमकल टीम ने पानी की बौछार कर आग बुझाई। रविंद्र ने बताया कि स्कूटी बार-बार बंद होने के कारण यह घटना हुई।