रोडवेज में संविदा चालक के रूप में तैनात राजू सैनी मंगलवार को क्वार्सी चौराहा स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने रोडवेज अधिकारियों पर खुद के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राजू ने ऊपर ही एक बैनर लगा रखा है, जिस पर कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर ड्राइवर जनता पार्टी यानी डीजेपी बनाने की बात कही है। चालक वीडियो में डीजेपी के साथ आने के लिए ड्राइवरों से कह रहा है।