अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला सराय वृंदावन में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। डायल 112 के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना मिली। स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच की। परिजनों ने बताया कि मृतक राजकुमार गुप्ता करीब 70 वर्ष के थे। वह बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने अपनी स्वयं की लाइसेंसी रायफल से आत्महत्या की।