फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के हयातपुर बझेड़ा में मंदिर की मूर्ति खंडित, पुलिस जांच में हादसा

Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 29 Aug 2026 02:56 PM IST

अलीगढ़ के ग्राम हयातपुर बझेड़ा में सरकारी विद्यालय परिसर में स्थित एक मंदिर में मूर्ति खंडित होने की सूचना मिली। यह जानकारी 29 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई थी। थाना लोधा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गहनता से जानकारी की। जांच में पता चला कि विद्यालय की एक छात्रा मंदिर की धुलाई कर रही थी। इसी दौरान गलती से मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रा ने तुरंत इसकी सूचना विद्यालय में नियुक्त शिक्षिका को दी थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा मूर्ति को जानबूझकर खंडित या तोड़फोड़ नहीं किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गभाना महेश कुमार ने जानकारी दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें