आगरा के खेड़ा राठौर के करनपुरा गांव में गुड्डी देवी (55) ने शनिवार रात अपने ही घर में फंदे पर झूल कर जान दे दी। महिला ने गृहक्लेश में आत्मघाती कदम उठाया है। खेड़ा राठौर पुलिस के मुताबिक, करनपुरा की गुड्डी देवी पत्नी मथुरा प्रसाद ने शनिवार देर रात 2 बजे अपने ही घर में फंदा लगा लिया। नींद से जागे परिजन और पड़ोसी गुड्डी को फंदे से उतारते, तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर भिंड के कदौरा गांव से मायके वाले करनपुरा पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। सुलह समझौते के प्रयास हुए, लेकिन मायके वाले नहीं माने। मृतका ने अपने पीछे तीन शादीशुदा बच्चे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ी हैं। खेड़ा राठौर पुलिस के मुताबिक, महिला ने प्रथम दृष्टया गृहक्लेश में आत्मघाती कदम उठाया है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।