फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'रथ तो चले प्रभु वीर का, संकट कटे हर जीव का', क्षमावाणी पर्व पर निकाली गई श्रीजी की रथयात्रा, गीत भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बाह। क्षमावाणी पर्व के समापन पर बाह में सोमवार को श्रीजी की रथयात्रा का आयोजन किया गया। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से 'रथ तो चले प्रभु वीर का, संकट कटे हर जीव का' गीत गाते हुए जैन श्रद्धालु निकले। सदर बाजार, सुनरट्टी, तकिया शहर, स्टेट हाइवे से होकर गुजरी रथयात्रा में क्षमावाणी का पर्व है आया, वैर-भाव सब दूर भगाया....... त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की आदि गीत भजनों पर जैन श्रद्धालु जमकर झूमे। रथयात्रा की जगह जगह पर पुष्प वर्षा के बीच आरती उतारी गई। समापन पर एक-दूसरे से मन, वचन और काया से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी। इससे पहले श्रीजी का अभिषेक, पूजन एवं जलधारा के बाद हुए विधान में आचार्य रोहित शास्त्री ने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है। क्रोध और अहंकार का त्याग कर नम्रता अपनानी चाहिए। जाने-अनजाने मन, वचन या कर्म से किसी भी जीव को पहुंचाई गई ठेस के लिए हृदय से क्षमा मांगने एवं सबको माफ करने का पर्व है क्षमावाणी। इसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिल कर क्षमा प्रार्थना की। इस दौरान अखिल जैन, महेश चन्द्र रपरिया, विनोद जैन, मनोज कुमार जैन, हर्षित जैन, मनीष जैन, अमित जैन, नवीन जैन, निक्कू जैन, दिनेश जैन, रौनक जैन, रचना जैन, सोनाली जैन, अंजू जैन, ऊषा जैन, मंजू जैन आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें