आगरा के एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में निकाले जा रहे ट्रैक्टर मार्च को पुलिस ने रास्ते में बुलडोजर और डंपर लगाकर रोक दिया। इसके विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। ट्रैक्टर मार्च में शामिल सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर को पुलिस अपने साथ ले गई। करीब डेढ़ घंटे चले धरने के दौरान एत्मादपुर-बरहन मार्ग लगभग एक घंटे बाधित रहा, बाद में भीड़ धीरे-धीरे कम हो गई।