फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ई-रिक्शा से जा रहे दंपती से चेन छीनने वाले दो गिरफ्तार

Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 02:06 PM IST

आगरा। रकाबगंज पुलिस ने ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब छह ग्राम की चेन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, मोबाइल फोन और 270 रुपये बरामद किए हैं। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि रंजीत कुमार निवासी बुद्ध विहार, चक्कीपाट और असद खान निवासी तलैया, यती की बगीची, सदर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने चेन स्नैचिंग की बात स्वीकार की। कानपुर नगर निवासी रुपेश सचान ने एक सितंबर को तहरीर दी थी कि 29 अगस्त को वह पत्नी के साथ ई-रिक्शा से बालूगंज जा रहे थे। तभी पीछे से स्कूटी सवार दो युवकों ने पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गए। रकाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें