फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन-जिला अस्पताल में अधूरी दवाओं से इलाज

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श निशुल्क दिया जा रहा है मगर इलाज अधूरी दवाओं से हो रहा है। यहां पर पर्चे पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों को इन्हें मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा है। इससे मरीजों की जेब हल्की हो रही है। इससे मरीजों को परेशानी भी हो रही है। जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलोनी में रोजाना करीब 5,000 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। इसमें पेट रोग, त्वचा रोग, ईएनटी, हृदय रोग और बच्चों की दवाओं की कमी है। पर्चे पर लिखी दवाओं में से औसतन दो-तीन मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं। मरीजाें का आरोप है कि महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही है, बाकी सस्ती दवाएं ही काउंटर पर मिल रही हैं। इससे जरूरतमंद मरीज कई बार मरीज महंगी दवाएं नहीं खरीद पा रहे हैं। एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कुछ दवाओं की कमी है, इसके लिए 90 तरह की दवाओं के ऑर्डर कर दिए हैं। इसी महीने ये सभी दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अजय राना का कहना है कि शासन को दवाओं की मांग भेज दी है, जो दवाएं नहीं हैं, मरीज जन औषधि केंद्र से खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें