फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रख ट्रेन पलटाने की साजिश

आगरा फोर्ट और ईदगाह रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रखकर ट्रेन संचालन को बाधित करने और दुर्घटनाग्रस्त करने की गंभीर साजिश रची गई। हालांकि समय रहते लोको पायलट की सतर्कता से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। जीआरपी ने रविवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की तो मामला खुला। बीते बुधवार की रात करीब 9:33 बजे अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी रावली पुल के पास (किलोमीटर संख्या 83/4-ए) गुजर रही थी। लोको पायलट राजेंद्र सिंह और सहायक लोको पायलट रिभुवन सिंह ने ट्रैक पर लकड़ी पड़ी देखी। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और ट्रैक से लकड़ी हटाकर रवाना हुए। यदि जरा सी भी चूक होती तो ट्रेन बेपटरी होकर पलट सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। आरपीएफ आगरा फोर्ट के निरीक्षक प्रियवृत दहिया की तहरीर पर रविवार को जीआरपी आगरा फोर्ट में रेलवे अधिनियम की धारा 150 के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें