आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर जैतपुर में निर्माणाधीन सड़क पर शुक्रवार रात 8 बजे मौसमी से लदा ट्रेलर फंस गया। हाईवे पर जाम लग गया। जैतपुर कस्बे में सड़क का निर्माण हो रहा है। निर्माण के चलते सड़क के एक हिस्से में बारिश का पानी भरने से दलदल हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार रात 8 बजे निर्माणाधीन सड़क में ट्रेलर के टायर धंस गए। चालक के प्रयास के बाद भी ट्रेलर नहीं निकला तो सड़क पर जाम लग गया। ऊदी और बाह की ओर जाम में फंसे वाहनों की लाइन लग गई। करीब 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद फंसे ट्रेलर को निकाला जा सका। तब आवागमन सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने टुकड़ों में सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है, जिससे जाम से बचा जा सके।